
1. क्या है Free Laptop Yojana 2025 जाने
भारत सरकार ने और कई राज्य सरकारों ने मिलकर उन छात्रा और छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप देने की योजना चलाई है जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। तो उनकी पढ़ाई ना रुके इसलिए सरकार ने उन बच्चों के लिए Free Laptop Yojana चलाई है। इस योजना का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी कि कैसे आप Free Laptop Yojana का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और आवेदन करें।
2. Free Laptop Yojana किन-किन विद्यार्थी को मिलेगी
यहाँ योजना 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए है जो कि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं ऑनलाइन पढ़ाई के लिए, जो कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्राएँ और छात्र हैं जिन्हें अभी ऑनलाइन पढ़ाई का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह इतने सक्षम नहीं हैं कि अपने लिए लैपटॉप खरीद सकते हैं। इसीलिए सरकार ने उन बच्चों के लिए यहां योजना निकाली है जो विद्यार्थी अभी 10वीं में हैं या फिर 12वीं पास करने वाले हैं। खास कर यहां योजना उन्हीं के लिए है और इस योजना का मूल उद्देश्य बच्चों को फ्री लैपटॉप देना है।
3. कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- छात्र उस राज्य का निवासी होना चाहिए जहाँ योजना लागू है।
- 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास होनी चाहिए (कई राज्यों में 60%–85% मार्क्स जरुरी हैं)।
- परिवार की वार्षिक आय अधिकतम ₹2 लाख या ₹2.5 लाख (राज्य के अनुसार) होनी चाहिए।
- माता-पिता सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए।
- पूर्व में किसी अन्य सरकारी योजना के तहत लैपटॉप नहीं लिया होना चाहिए।
- SC/ST/OBC/EWS वर्ग के विद्यार्थियों और गरीब परिजनों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है।
4. ऑनलाइन आवेदन कैसे करे।
- अपने राज्य की सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- Free Laptop Yojana 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं परिवार की आय संबंधी सूचनाएँ सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक विवरण आदि स्कैन कर अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांच लें और फॉर्म को सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन नंबर प्राप्त करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
- दस्तावेजों की जांच और लाभार्थी सूची तैयार करने के बाद चयनित छात्रों को लैपटॉप वितरण की सूचना दी जाएगी।
5. आवश्यक दस्तावेज जो आपको चाहिये
- आधार कार्ड
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता और IFSC कोड
- परिवार की आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
6. जरूरी लिंक, जिस पर आप क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं
1. उत्तर प्रदेश (UP)
- योजना: UP Free Laptop Yojana
- वेबसाइट: https://upcmo.up.nic.in/
2. मध्य प्रदेश (MP)
- योजना: MP Free Laptop Yojana
- वेबसाइट:https://mp.gov.in/
3. तमिलनाडु (Tamil Nadu)
- योजना: Tamil Nadu Free Laptop Scheme
- वेबसाइट: https://it.tn.gov.in/en/schemes/free-laptop-scheme
4. कर्नाटक (Karnataka)
- यहाँ से higher education free laptop info मिलती है
- वेबसाइट: https://dce.karnataka.gov.in/
5. बिहार (Bihar)
- योजना: Bihar Student Credit Card / Free Laptop via सरकारी योजना
- वेबसाइट: https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/
7. एक बात का ध्यान रखे
- कोई एक भारत सरकार की वेबसाइट नहीं है जो पूरे देश के लिए फ्री लैपटॉप योजना चलाती हो।
- अलग-अलग राज्यों की योजनाएं हैं, और उनकी वेबसाइट अलग होती है।
- बहुत सारी फेक वेबसाइटें इस नाम पर बना दी जाती हैं — केवल राज्य की OFFICIAL .gov.in साइट से ही आवेदन करें।
8. आप कैसे पहचानोगे कि ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है
यहाँ देखे
संकेत | असली वेबसाइट |
---|---|
HTTPS enabled | होना चाहिए |
Domain में .gov.in | जरूरी है |
Official logos (CM Office, Education Board) | दिखाई देने चाहिए |
Google पर search करें: "site:.gov.in laptop yojana <state name>" | सबसे सही तरीका |
ALSO READ:
Oppo Reno 14 BGMI परफॉर्मेंस टेस्ट – बैटरी, हीटिंग और FPS की पूरी जानकारी हिंदी में
Moto G86 Free Fire 90 FPS Test: गेमिंग परफॉर्मेंस, हीटिंग और बैटरी
Poco F7 vs Poco F7 Ultra Gaming Comparison – BGMI टेस्ट में कौन बेहतर निकला
Disclaimer
यह जानकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं की आधिकारिक वेबसाइटों और समाचार स्रोतों के आधार पर दी गई है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है। किसी भी योजना के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरणों की पुष्टि अवश्य करें। हम किसी भी प्रकार के फॉर्म भरने, दस्तावेज़ जमा करने या चयन में शामिल नहीं हैं।