₹9,000 से कम में दमदार स्मार्टफोन Republic Day Sale में ये Top 3 Phones बना रहे हैं लोगों को एक्साइटेड

Republic Day Sale

अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सही मौका ढूंढ रहे हैं, तो Amazon की Great Republic Day Sale आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इस सेल में ₹9,000 से कम कीमत में ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं जो 8GB तक RAM, बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आते हैं। यही वजह है कि बजट यूज़र्स के बीच इन फोन की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

खास बात यह है कि इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं उन Top 3 Smartphones के बारे में, जिन पर अभी सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं।

खरीदार क्यों उत्साहित हैं

  • ₹9,000 से कम में 5G और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • 50MP कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स
  • एक्सचेंज और बैंक ऑफर से और सस्ती डील
  • स्टूडेंट्स और फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेस्ट

ALSO READ:- Croma Republic Day Sale 2026 iPhone 17 ₹47,990 में, Galaxy S25 Ultra ₹79,999 में जानें पूरी डील

POCO C75 5G – बड़ी स्क्रीन और 120Hz का मज़ा

POCO C75 5G
POCO C75 5G
WhatsApp Group Join Now

दोस्तों, पहला फ़ोन है POCO C75 5G उन यूज़र्स को खूब पसंद आ रहा है, जो कम कीमत में एक फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस फोन की कीमत Amazon पर ₹8,999 रखी गई है, लेकिन इस पर ₹449 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत और भी कम हो सकती है।

फोन में आपको 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस बजट में इतना बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले मिलना लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जा रहा है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो दिन की रोशनी में अच्छी फोटो खींचता है।

इसके अलावा, 5160mAh की बैटरी लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है।

Samsung Galaxy M07 – भरोसेमंद ब्रांड, किफायती कीमत

Samsung Galaxy M07
Samsung Galaxy M07

अगर आप Samsung ब्रांड पर भरोसा करते हैं और बजट टाइट है, तो Samsung Galaxy M07 एक शानदार ऑप्शन बन सकता है। इस फोन की कीमत सेल में सिर्फ ₹7,499 है, जो इसे इस लिस्ट का सबसे सस्ता फोन बनाती है। इस पर ₹374 तक का डिस्काउंट और ₹264 से शुरू होने वाली EMI भी मिल रही है।

फोन में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले स्मूथ है और वीडियो देखने में अच्छा अनुभव देता है।

इस Samsung फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी पावरफुल माना जाता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो सोशल मीडिया के लिए अच्छी फोटो क्लिक कर सकता है।
फोन को पावर देती है 5000mAh की बैटरी, जो एक दिन आराम से निकाल देती है।

Redmi A4 5G – 8GB RAM का फायदा, 5G सपोर्ट के साथ

Redmi A4 5G
Redmi A4 5G

Redmi A4 5G उन यूज़र्स के लिए खास है जो कम कीमत में 5G फोन और ज्यादा RAM चाहते हैं। इस फोन की कीमत ₹8,299 है और इस पर ₹414 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर और EMI (₹292 से शुरू) इसे और भी किफायती बना देते हैं।

इस फोन में 6.88-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सबसे खास बात है इसका Virtual RAM फीचर, जिसकी मदद से 4GB RAM को बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है। यही फीचर इसे बजट यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर बना रहा है।

कैमरा सेक्शन में इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही, 5160mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा माना जाता है।

ALSO READ:- Realme 16 5G 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जल्द आ सकता है नया फोन

कौन सा फोन आपके लिए सही

  • अगर आप 5G और स्मूथ डिस्प्ले चाहते हैं → POCO C75 5G
  • अगर आप Samsung ब्रांड और कम कीमत चाहते हैं → Galaxy M07
  • अगर आप 8GB RAM और 5G का फायदा लेना चाहते हैं → Redmi A4 5G

ALSO READ

Samsung Galaxy A57 Case Leak लॉन्च से पहले डिजाइन हुआ लीक, Galaxy S26 से पहले आ सकते हैं A57 और A37

Redmi Note 15 Pro Series Launch Date Leak 27 जनवरी को लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ बड़ा धमाका

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें, ऑफर्स और फीचर्स Amazon की Great Republic Day Sale पर आधारित हैं। समय, स्टॉक, बैंक ऑफर या एक्सचेंज पॉलिसी के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। खरीदारी से पहले आधिकारिक लिस्टिंग जरूर जांच लें।

WhatsApp Group Join Now