Realme P4 5G BGMI Gaming Test उन users के लिए जरूरी है जो यह जानना चाहते हैं कि यह फोन BGMI खेलने के लिए कितना सही है। इस article में हम Realme P4 5G की gaming performance, FPS stability, और real gameplay experience को detail में देखेंगे। अगर आप BGMI के लिए नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह रिव्यू आपके लिए हेल्पफुल होगा।
BGMI में 90FPS Gaming Support क्यों नहीं मिला
FPS test के दौरान Realme P4 5G में BGMI gameplay mixed देखने को मिला। Normal gameplay में, जैसे solo या duo matches, फोन 60 से 70 FPS तक smooth performance देता है और ज्यादा FPS drop नहीं होते। Event fights और heavy situations में FPS गिरकर 50–55 तक आ जाता है। Landing के समय भी FPS drop होता है, लेकिन कुछ समय बाद फोन FPS को फिर से maintain कर लेता है। Continuous और stable 90FPS gaming performance इसमें देखने को नहीं मिलती।
90FPS Unlock होने के बावजूद क्यों हो रहा है Frame Drop
Frame drop की बात करें तो Realme P4 5G में BGMI gameplay के दौरान यह साफ देखने को मिलता है। 90FPS unlock होने के बावजूद फोन लगातार stable FPS maintain नहीं कर पाता। Normal gameplay में FPS कभी-कभी drop होता है, जबकि event fights और landing time पर frame drop ज्यादा notice किया गया। Heavy graphics और ज्यादा players होने पर FPS तेजी से गिरता है, जिससे smooth competitive gaming experience नहीं मिल पाता।
1 घंटे की BGMI Gaming में कितनी Battery Drop हुई
BGMI को 90FPS सेटिंग पर टेस्ट करने के बाद Realme P4 5G में 1 घंटे की गेमिंग के दौरान लगभग 15% बैटरी ड्रॉप देखने को मिला। 90 FPS पर गेमिंग करने से फोन पर लोड ज्यादा पड़ता है, जिस वजह से बैटरी की खपत बढ़ जाती है। Heavy fights, fast movement, और continuous gameplay के समय battery drain ज्यादा notice किया गया। Overall 90FPS gaming test के हिसाब से battery performance average रही, लेकिन long sessions में drain साफ दिखता है।
1 घंटे की BGMI Gaming में Heating कितनी हुई
1 घंटे तक BGMI गेमिंग करने के बाद Realme P4 5G में हीटिंग लेवल नॉर्मल ही देखने को मिला। Gaming के दौरान phone का temperature लगभग 30 से 35 डिग्री के बीच रहा, जो safe और controlled माना जाता है। लंबे गेमप्ले के बावजूद फोन ज्यादा गर्म नहीं हुआ और हाथ में पकड़ने में अनकंफर्टेबल फील नहीं हुआ। Heavy fights और fast movement के समय हल्की warmth महसूस हुई, लेकिन कोई serious overheating issue सामने नहीं आया।
Realme P4 5G BGMI Gaming Test Performance Table
| Test | Result |
|---|---|
| FPS Performance | 90FPS unlock है, लेकिन stable नहीं |
| Frame Drop | Gameplay के दौरान frequent FPS drop |
| Battery Drain (1 Hour) | लगभग 15% (90FPS test पर) |
| Heating (1 Hour) | Normal (30–35°C) |
Overall gaming performance:- की बात करें तो इस फोन में gaming experience काफ़ी अच्छी रही। BGMI को 90FPS पर normal gameplay के दौरान आराम से खेला जा सकता है और casual matches में gameplay smooth महसूस होता है। Phone controls, touch response और movement अच्छे से handle करता है। हालांकि heavy fights में FPS drop देखने को मिलता है, लेकिन normal gaming sessions के लिए performance संतोषजनक रहती है। Daily casual gamers के लिए यह फोन अच्छा gaming experience देता है।
Realme P4 5G BGMI के लिए लेना चाहिए या नहीं
Realme P4 5G BGMI के लिए एक normal gaming phone है। 90FPS unlock होने के बावजूद gameplay के दौरान frame drop देखने को मिलते हैं। Battery 1 घंटे की gaming में लगभग 15% drop होती है और heating level 30–35°C के बीच normal रहता है। अगर आप कैजुअल गेमर हैं और डेली लिमिटेड गेमिंग करते हैं, तो यह फोन आपके लिए ठीक है। लेकिन pro या competitive BGMI players के लिए यह फोन एक आदर्श विकल्प नहीं है।
ALSO READ
Realme 15x BGMI FPS Test – क्यों नहीं मिले 90FPS सच्चाई सामने
Vivo T4 Pro BGMI FPS – 60FPS या 90FPS Lag है या नहीं
Disclaimer:- यह BGMI gaming test real usage और limited testing पर आधारित है। FPS, battery drain, heating और frame drop जैसे results game updates, device condition और usage pattern के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। Actual performance user-to-user vary कर सकती है।