1. परिचय
Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया GT 30 5G लॉन्च किया है, जो खासतौर पर गेमर्स के लिए ही बनाया गया है। यहाँ फोन BGMI में 90 FPS सपोर्ट करता है या नहीं, इसलिए मैं आपको आज इस लेख में Infinix GT 30 5G BGMI 90FPS Gaming Test के बारे में बताऊंगा कि क्या यह फोन 90 FPS को सपोर्ट करता है या नहीं और साथ ही इसमें आपको AI-based performance optimisation और उन्नत कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स में भी स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखता है। चाहे BR, Class, TDM और Normal मैच हो, इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहती है; गेमिंग में कोई समस्या नहीं आती है।

2. Infinix GT 30 5G BGMI 90FPS Gaming Test BR Mode
दोस्तों जब मेने BGMI के BR मोड में Infinix GT 30 5G का गेमिंग टेस्ट किया तो गेमप्ले काफी अच्छा रहा टेस्ट के दौरान FPS मीटर पर लगातार 90 FPS देखने को मिले, जिससे गेमप्ले बेहद स्मूथ और लैग-फ्री रहा। लंबे समय तक खेलने पर हल्की गर्मी महसूस हुई, लेकिन यह इतनी नहीं थी कि गेमप्ले पर असर डाले, और थ्रॉटलिंग की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई। तेज़ FPS के कारण बैटरी डाउन थोड़ा तेज़ हुआ, लेकिन गेमिंग में कोई ज्यादा समस्य नहीं आई है। तो कुल मिलाकर, BR मोड में यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार स्मूथनेस देता है।
3. Class-Based Matches Sniper Training, Team Practice आदि Test
Infinix GT 30 5G के Class मोड में कंट्रोल और रेस्पॉन्स काफी अच्छा रहता है। फोन में दिए गए GT ट्रिगर्स से aiming और shooting तेज़ और सटीक हो जाती हैं, जिससे कम देरी के साथ सही निशाना लगाना आसान हो जाता है। गेम के दौरान FPS लगातार 90 से 90.5 के बीच बना रहा, कोई प्रॉब्लम नहीं आई, और तेज़ मूवमेंट या ज़ोन बदलने पर भी फ्रेम रेट में कोई कमी नहीं आई। यह स्थिरता गेम को स्मूथ और मज़ेदार बनाती है, जिससे खिलाड़ी आसानी से टारगेट हिट कर पाते हैं और मैच में बने रहते हैं। तो कुल मिलाकर बात यहाँ है कि क्लास मोड में भी कोई प्रॉब्लम नहीं आती है।
4. TDM (Team Deathmatch) Test
दोस्तों, TDM जैसे तेज़-रफ्तार मोड में Infinix GT 30 5G ने बढ़िया परफॉर्मेंस दी। लगातार शूट-आउट और तेज़ मूवमेंट के बावजूद FPS स्थिर रहा, जिससे recoil control आसान हुआ और टारगेटिंग भी स्मूथ लगी। तेज़ गेमप्ले की वजह से फोन में थोड़ी ज़्यादा गर्मी महसूस हुई, लेकिन इसका 3D VCC कूलिंग सिस्टम और AI-based थर्मल मैनेजमेंट इस गर्मी को अच्छी तरह कंट्रोल कर लेते हैं। नतीजतन, लंबे मैच में भी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा और खिलाड़ी बिना लैग के खेलते रहे। यह मोड दिखाता है कि फोन intense मल्टीप्लेयर गेमिंग के लिए भी तैयार है।

5. Infinix GT 30 5G – गेमिंग के नजरिये से फायदे और कमियां
फायदे:
- BGMI में 90 FPS सपोर्ट, स्मूथ और लैग-फ्री गेमप्ले।
- GT Shoulder Triggers से तेज़ और सटीक कंट्रोल।
- 144Hz AMOLED डिस्प्ले से बेहतरीन विज़ुअल्स और रेस्पॉन्सिव टच।
- 3D Vapour Cooling और AI Thermal Management से कम हीटिंग।
- बड़ी 5500mAh बैटरी और Bypass Charging से लंबे गेमिंग सेशन्स।
कमियां:
- 90 FPS पर बैटरी ड्रेन तेज़ होता है।
- लम्बे TDM या BR मैच में हल्की गर्मी महसूस होती है।
- कुछ गेम्स में 90 FPS अभी भी सॉफ्टवेयर अपडेट पर निर्भर।
6. Infinix GT 30 5G BGMI 90FPS Gaming Test Table Chart
Match Type | FPS Stability | Heating | Battery Usage | Gameplay Advantage |
---|---|---|---|---|
BR Mode | निरंतर 90 FPS | हल्का गर्म | मध्य | Smooth frame-rate + immersive play |
Class (Practice) | 90 FPS | बहुत कम | संतुलित | Precise aiming + low latency |
TDM | 90 FPS | थोड़ी गर्मी | अधिक | Fast-paced, responsive combat |
Normal | 90 FPS | बहुत कम | बचाव वाला | Comfortable casual gaming |
7. Infinix GT 30 5G All Features
फीचर | विवरण |
---|---|
कीमत | ₹19,499 से शुरू |
डिस्प्ले | 6.78″ 1.5K AMOLED, 144Hz, Gorilla Glass 7i |
प्रोसेसर & RAM | Dimensity 7400, 8GB LPDDR5X (256GB तक स्टोरेज) |
कैमरा | Rear: 50MP + 8MP; Front: 13MP; 4K वीडियो |
बैटरी & चार्जिंग | 5,500mAh, 45W फास्ट, Bypass & Reverse चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | Android 15 (XOS 15) + AI फीचर्स |
गेमिंग सुविधाएँ | Shoulder Triggers, LED लाइट्स, Vapour Cooling, 90fps BGMI |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi, BT v5.4, Infrared, USB-C, Dual SIM 4G, IP64 |
8. क्या गेमर्स को Infinix GT 30 5G खरीदना चाहिए?
दोस्तों अगर आप BGMI या अन्य हाई-FPS गेम्स खेलते हैं, तो Infinix GT 30 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प है। यह फोन 90 FPS सपोर्ट के साथ, 144 Hz AMOLED डिस्प्ले, शोल्डर ट्रिगर्स, और बेहतरीन कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो लंबे और intense गेमिंग सेशन्स में भी स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। बैटरी ड्रेन और हल्की गर्मी इसकी छोटी-सी कमियां हैं, लेकिन इन फीचर्स और कीमत ₹19,499 के हिसाब से यह गेमर्स के लिए शानदार वैल्यू ऑफर करता है। अगर आप एक गेमर हैं और गेमिंग करते हैं तो यह फोन जरूर खरीदना चाहिए है। आपको
9. FAQ
Q1. क्या Infinix GT 30 5G BGMI में 90 FPS सपोर्ट करता है?
हाँ, यह फोन BGMI में 90 FPS तक का स्मूथ गेमप्ले सपोर्ट करता है।
Q2. BR मोड में परफॉर्मेंस कैसी रहती है?
BR मोड में FPS स्थिर रहता है और गेमप्ले स्मूथ मिलता है, हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
Q3. TDM जैसे तेज़-रफ्तार मोड में क्या लैग होता है?
नहीं, FPS स्थिर रहता है और लैग महसूस नहीं होता।
Q4. गेमिंग के दौरान फोन गर्म होता है?
लंबे समय तक खेलने पर हल्की गर्मी होती है, लेकिन कूलिंग सिस्टम इसे कंट्रोल करता है।
Q5. बैटरी कितनी जल्दी खत्म होती है?
90 FPS पर बैटरी थोड़ी तेज़ घटती है, लेकिन यह उच्च परफॉर्मेंस का नॉर्मल असर है।
Disclaimer:
यह गेमिंग टेस्ट हमारे अनुभव और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। वास्तविक परफॉर्मेंस उपयोगकर्ता के गेम सेटिंग्स, तापमान, और नेटवर्क कंडीशन के अनुसार बदल सकती है।
ALSO READ:
Infinix GT 30 5G: क्या 144Hz डिस्प्ले और 5500mAh बैटरी वाला ये फोन गेमर्स का सपना है
iQOO Z10 Lite Free Fire Gaming Test – 90 FPS सच में स्मूथ है या सिर्फ नाम का
iQOO 13 BGMI Gaming Test: 90FPS चलता है या नहीं? लाइव टेस्ट रिपोर्ट