iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test – 120FPS मिलेगा या Lag Gameplay

PUBG के 4.2 अपडेट के बाद गेमिंग कम्युनिटी में एक ही सवाल घूम रहा है। iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test को लेकर चर्चा तेज़ है, क्योंकि पिछले टेस्ट में iPhone 17 ने 90 FPS तक शानदार परफॉर्मेंस दी थी। लेकिन अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। क्या नया अपडेट सच में 120FPS unlock करता है या फिर ये सिर्फ अफवाह है? लंबे गेमिंग सेशन में फोन ने कैसा परफॉर्म किया और lag देखने को मिला या नहीं, इस Full Gaming Test में जानते हैं पूरी सच्चाई।

SettingValue
GraphicsSmooth
Frame RateUltra Extreme (120FPS)
FPS CounterON
Anti-AliasingDisable
Power SavingDisable
Adjustment ModeManual
Target FPS120 FPS

ALSO READ:- iQOO Neo 11 BGMI Test 🔥 SD 8 Elite का Real Performance Test

TDM Mode में 120FPS का तगड़ा Performance Test

iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test in TDM Mode
iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test in TDM Mode

TDM मोड में गेमिंग करते समय फोन ने 118 से 120 FPS तक की बेहद स्मूथ परफॉर्मेंस दी। पूरे टेस्ट के दौरान कोई lag, frame drop या stutter देखने को नहीं मिला। 120 FPS पर गेमप्ले तेज़, रिस्पॉन्सिव और बिल्कुल क्लीन महसूस हुआ। Fast gunfights और close combat में भी फोन ने खुद को stable साबित किया। कुल मिलाकर, TDM मोड में यह डिवाइस proper 120FPS गेमिंग अनुभव देता हुआ पूरी तरह नजर आया।

Full Map में 116 से 118 FPS की Stable Performance

iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test in Full Map

फुल मैप की बात करो तो प्लेन से जंप करते समय कुछ सेकंड के लिए FPS 116 से 118 तक गिरा, लेकिन उसके बाद फोन ने जल्दी ही 120 FPS को दोबारा maintain कर लिया। इन-गेम परफॉर्मेंस में भी नॉर्मल गेमप्ले के दौरान 116 से 118 FPS की स्टेबल परफॉर्मेंस देखने को मिली। कोई बड़ा lag या stutter नजर नहीं आया और overall experience स्मूथ बना रहा।

Event Fight:- की बात करें तो यहाँ पर परफॉर्मेंस थोड़ी कम देखने को मिली। एक साथ ज़्यादा प्लेयर्स फाइट करने की वजह से FPS 112 से 116 के बीच रहा। फिर भी गेमप्ले स्मूथ बना रहा और कोई बड़ा लैग या इश्यू नजर नहीं आया।

Heavy Fight:- की बात करें तो यहाँ फोन की परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिलती है। जब आसपास एक साथ ज़्यादा प्लेयर्स होते हैं, तब FPS 80, 90 से लेकर 100 के बीच आ जाता है। इस सिचुएशन में गेमप्ले पूरी तरह खराब तो नहीं होता, लेकिन कभी-कभी हल्का lag और frame drop महसूस होने लगता है। यानि हेवी फाइट्स में फोन थोड़ा स्ट्रगल करता नजर आता है।

5 से 10 FPS ताक का ड्राप देखने को मिला

फ्रेम ड्रॉप की बात करें तो यहाँ फोन में noticeable गिरावट देखने को मिलती है। नॉर्मल गेमिंग में जहाँ फोन 114 से 116 FPS तक की स्टेबल परफॉर्मेंस देता है, वहीं, event fight और heavy fight के दौरान FPS में करीब 5 से 10 FPS तक का drop देखने को मिला। हालाँकि ये ड्रॉप लगातार नहीं है, लेकिन intense moments में असर साफ महसूस होता है।

iPhone 17 PUBG 4.2 Update Test in Frame Drop Test

ALSO READ:- OnePlus Nord 5 BGMI Test 120FPS:🔥4.1 अपडेट के बाद कैसा है गेमिंग परफॉर्मेंस

40 मिनट की गेमिंग में 46% हीटिंग

हीटिंग की बात करें तो मैंने लगभग 40 मिनट तक लगातार गेमिंग की। इस दौरान फोन में करीब 46% तक हीटिंग देखने को मिली। लंबे सेशन में फोन गर्म जरूर हुआ, लेकिन इतना नहीं कि गेमप्ले पर कोई बड़ा असर पड़े।

40 मिनट में 16% ka Battery Drop

बैटरी ड्रॉप की बात करें तो 40 मिनट की लगातार गेमिंग के बाद मुझे करीब 16% बैटरी कम देखने को मिली. टेस्ट शुरू करने से पहले फोन को 100% चार्ज किया गया था. इस हिसाब से बैटरी की खपत ज़्यादा नहीं कही जाएगी. लंबे गेमिंग सेशन के बावजूद फोन ने बैटरी मैनेजमेंट अच्छा दिखाया.

Overall Gaming Performance

ओवरऑल गेमिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन काफ़ी अच्छी साबित हुई। आप इस पर आराम से हेवी गेमिंग कर सकते हैं और ज्यादातर समय गेम स्मूथ चलता है। हालाँकि कभी-कभी FPS में हल्का drop देखने को मिलता है, लेकिन इससे गेमिंग एक्सपीरियंस ज़्यादा खराब नहीं होता। कुल मिलाकर परफॉर्मेंस मजबूत है और गेमिंग के लिहाज़ से यह फोन value for money कहा जा सकता है।

ALSO READ

Vivo T4 Pro 5G BGMI Test – 120FPS पर Monster Performance

Poco X7 Pro BGMI 120 FPS Test – Smooth Gameplay मिलता है या Lag

डिस्क्लेमर:- यह लेख रियल गेमिंग टेस्ट और व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। सॉफ्टवेयर अपडेट या डिवाइस सेटिंग्स के अनुसार परफॉर्मेंस में बदलाव हो सकता है।

Exit mobile version