OnePlus 15R BGMI Test को लेकर गेमर्स के बीच काफी चर्चा है, खासकर इसके 165FPS gaming performance को लेकर। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या OnePlus 15R BGMI में लंबे समय तक 165 FPS maintain कर पाता है या सिर्फ कागज़ों में ही दमदार है? इस टेस्ट में हमने real gameplay के दौरान heating, battery drain और frame stability की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश की है।
OnePlus 15R BGMI Test Settings 165FPS Gameplay
| Setting | Selected Option |
|---|---|
| Graphics | Smooth |
| Frame Rate | Ultra Extreme (165FPS) |
| Anti-Aliasing | Enable |
| Shadows | Enable |
| Brightness | 110% |
| Rendering Quality | High |
| Graphics Preference | Better Frame Rate |
| In-Game FPS Limit | 165FPS |
| Audio | High |
| Background Apps | Closed before test |
OnePlus 15R BGMI 120FPS Test in TDM Match
दोस्तों, हमने TDM मोड में गेमिंग टेस्ट की और शुरुआत में गेमप्ले काफी स्मूद और रिस्पॉन्सिव लगा, लेकिन लंबे समय तक खेलने के बाद FPS में हल्के ड्रॉप देखने को मिले। कुछ मौकों पर FPS 100 से 105 तक गिर गया, जबकि सामान्य गेमप्ले के दौरान FPS 114 से 118 के बीच बना रहा। यानी OnePlus 15R लगातार पूरा 120FPS मेंटेन नहीं कर पा रहा है। हालांकि, फिर भी ओवरऑल गेमिंग अच्छा रही कोई बड़ा लैग देखने को नहीं मिला।
OnePlus 15R BGMI 120FPS Test in Full Map Match
full map पर गेम खेलते समय अलग-अलग सीन में FPS का व्यवहार बदलता नजर आया। मैच की शुरुआत में जब प्लेन से जंप किया गया, उस समय FPS 107 से 110 के बीच आ गया और पीर के जमीन पर लैंड करने के बाद कुछ समय के लिए फोन ने 120 FPS मेंटेन किया। लेकिन जैसे ही heavy gameplay और event fights शुरू हुईं, वहां पर OnePlus 15R लगातार करीब 110 FPS की गेमिंग परफॉर्मेंस देने लगा। यानी full map मैच में फोन 120FPS को पूरी तरह stable तरीके से maintain नहीं कर पा रहा है। Full map में खाली बास 110 fps ही दे रहा है।
ALSO READ:- OnePlus 15 Genshin Impact Gaming Test – क्या 165 FPS पर स्मूद चलता है या नहीं
Frame Drop Test in 120FPS Gaming
Gaming Test के दौरान OnePlus 15R में हल्के फ्रेम ड्रॉप देखने को मिले। heavy fights और तेज़ मूवमेंट के समय FPS 120 से गिरकर 107 से 110 तक आया। हालांकि, ड्रॉप ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा और गेमप्ले ज़्यादातर स्मूद बना रहा।
OnePlus 15R BGMI Test 165FPS
full map मैच के दौरान FPS का व्यवहार मिला-जुला देखने को मिला। मैच की शुरुआत में जब प्लेन से जंप किया गया, उस समय FPS 140 से 145 के बीच रहा। जमीन पर उतरने के बाद कुछ देर के लिए 165 FPS अचीव हुआ, लेकिन पूरे गेमप्ले में FPS ज़्यादातर 155 से 160 FPS के बीच ही बना रहा। यानी फोन लगातार 165 FPS मेंटेन नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा, गेमिंग के दौरान gyroscope reverse होने की समस्या भी सामने आई, जिससे spray करते समय gun control सही से काम नहीं कर पा रही थी।
OnePlus 15R BGMI Frame Drop Test in 165FPS
165FPS के दौरान यह साफ देखने को मिला कि फोन हर सिचुएशन में 165FPS को स्थिर तरीके से मेंटेन नहीं कर पा रहा है। full map मैच की शुरुआत में और heavy action वाले एरिया में FPS कभी-कभी 165 से गिरकर 145 से 150 तक आ गया। intense gun fights, fast movement और gyro usage के समय भी हल्के frame drops देखने को मिले। हालांकि, ज्यादातर समय FPS 160 के आसपास बना रहा, जिससे गेमप्ले स्मूद लगा। कुल मिलाकर, OnePlus 15R की 165FPS gaming performance अच्छी है, लेकिन पूरी तरह stable नहीं कही जा सकती।
OnePlus 15R BGMI Battery Backup Test
Battery Backup Test के दौरान फोन ने काफी अच्छा परफॉर्म किया। हमने लगातार 1 घंटे तक BGMI गेमिंग की, जिसमें बैटरी कुल 16% ड्रॉप हुई। यह रिज़ल्ट इसलिए भी बेहतर माना जा सकता है क्योंकि OnePlus 15R में 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे गेमिंग सेशंस में फायदा देती है। Heavy graphics और high FPS सेटिंग्स के बावजूद बैटरी ड्रेन कंट्रोल में रहा। इससे साफ होता है कि लंबी BGMI गेमिंग के लिए OnePlus 15R एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं।
OnePlus 15R BGMI Heating Test
OnePlus 15R में 1 घंटे की BGMI गेमिंग के दौरान हीटिंग परफॉर्मेंस भी संतुलित देखने को मिली। लंबे समय तक हाई FPS और heavy graphics पर खेलने के बाद फोन का टेम्परेचर करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह हीटिंग लेवल इस तरह की intense gaming के हिसाब से नॉर्मल माना जा सकता है। गेमप्ले के दौरान फोन ज्यादा अनकंफर्टेबल महसूस नहीं हुआ, हालांकि बैक पैनल हल्का गर्म जरूर हो गया था। अच्छी बात यह रही कि हीटिंग की वजह से कोई बड़ा परफॉर्मेंस ड्रॉप या गेम क्रैश देखने को नहीं मिला।
OnePlus 15R BGMI Gaming Test Table
| Test | Result |
|---|---|
| Battery Backup | 1 घंटे की BGMI गेमिंग में 16% बैटरी ड्रॉप |
| Battery Capacity | 7400mAh |
| 120FPS Performance | सामान्य FPS 114–118, कभी-कभी 100–105 तक ड्रॉप |
| 165FPS Performance | ज्यादातर FPS 155–160, 165FPS पूरी तरह maintain नहीं |
| Frame Drop | Heavy fights में FPS 145–150 तक गिरा |
| Heating | 1 घंटे की गेमिंग में तापमान 40°C तक |
| Overall Gaming Stability | स्मूद, लेकिन extreme FPS पर पूरी तरह stable नहीं |
ALSO READ:- OnePlus 15 CarX Street Gaming Test – क्या 165 FPS मिल पाएगा
OnePlus 15R Overall Gaming Performance
Overall Gaming Performance की बात करें तो OnePlus 15R BGMI गेमिंग के लिए एक दमदार स्मार्टफोन साबित होता है। फोन ने स्मूद गेमप्ले दिया, खासकर 120FPS मोड में जहां परफॉर्मेंस काफी स्टेबल रही। हालांकि, 165FPS मोड में फोन लगातार मैक्स FPS मेंटेन नहीं कर पाया और heavy fights के दौरान हल्के frame drops देखने को मिले। 7400mAh की बड़ी बैटरी ने लंबी गेमिंग में अच्छा बैकअप दिया, जबकि हीटिंग 1 घंटे की गेमिंग में 40°C तक सीमित रही। कुल मिलाकर, OnePlus 15R serious gamers के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन extreme FPS lovers को हल्का समझौता करना पड़ सकता है।
क्या OnePlus 15R गेमर्स को खरीदना चाहिए?
अगर आप BGMI या हाई-इंटेंस गेमिंग के शौकीन हैं, तो OnePlus 15R एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसके 120FPS टेस्ट में गेमप्ले काफी स्मूद था और फोन ने 7400mAh की बड़ी बैटरी के साथ 16% बैटरी ड्रॉप के साथ 1 घंटे का अच्छा बैकअप दिया। हालांकि 165FPS मोड में फोन लगातार मैक्स FPS मेंटेन नहीं कर पाया और कुछ frame drops हुए, लेकिन सामान्य गेमिंग में प्रदर्शन संतोषजनक रहा। हीटिंग भी 1 घंटे में 40°C तक सीमित रही। कुल मिलाकर, यह फोन value-for-money गेमिंग अनुभव देता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी गेमिंग सेशंस पसंद करते हैं।
OnePlus 15R BGMI Test FAQs
Q1. क्या OnePlus 15R BGMI में 120FPS सपोर्ट करता है?
हाँ, OnePlus 15R BGMI में 120FPS सपोर्ट करता है, लेकिन लंबे गेमप्ले में FPS 114–118 के बीच रहता है और कभी-कभी 100–105 तक ड्रॉप भी देखने को मिलता है।
Q2. क्या OnePlus 15R 165FPS में BGMI चला पाता है?
फोन 165FPS मोड को पूरी तरह स्टेबल मेंटेन नहीं कर पाता। ज्यादातर गेमप्ले में FPS 155–160 के आसपास रहता है।
Q3. OnePlus 15R BGMI गेमिंग में कितनी हीटिंग करता है?
1 घंटे की BGMI गेमिंग के बाद फोन का तापमान लगभग 40°C तक पहुंचा, जो इस लेवल की गेमिंग के हिसाब से नॉर्मल माना जाता है।
Q4. BGMI खेलने पर OnePlus 15R की बैटरी कितनी गिरती है?
1 घंटे की BGMI गेमिंग में करीब 16% बैटरी ड्रॉप देखने को मिला, जो 7400mAh बैटरी के हिसाब से अच्छा बैकअप है।
Q5. क्या OnePlus 15R प्रो गेमर्स के लिए सही है?
कैजुअल और सेमी-प्रो गेमर्स के लिए OnePlus 15R अच्छा विकल्प है, लेकिन जो यूज़र पूरी तरह स्टेबल 165FPS चाहते हैं, उन्हें थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है।
OnePlus 15 Call of Duty Gaming Test: Ultra Graphics, 165FPS और Heating Test की पूरी सच्चाई
Vivo X300 Pro 120FPS BGMI Test: स्मूद गेमिंग या FPS ड्रॉप
डिस्क्लेमर:- यह BGMI गेमिंग टेस्ट हमारे रियल-टाइम उपयोग और सेटिंग्स पर आधारित है। गेम अपडेट, सॉफ्टवेयर वर्ज़न और यूज़र सेटिंग्स के अनुसार परफॉर्मेंस में बदलाव हो सकता है। यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है।