Oppo K13 FPS in BGMI – 120FPS Possible है या सिर्फ 90FPS Smooth

Oppo K13 FPS in BGMI टेस्ट उन users के लिए जरूरी है जो smooth और lag-free gameplay चाहते हैं। इस article में हम जानेंगे कि Oppo K13 FPS in BGMI में कितने FPS deliver करता है, कौनसे graphics options उपलब्ध हैं, और real gameplay में lag, heating, या frame drop देखने को मिलता है या नहीं।

Oppo K13 FPS Graphics Settings Table

Oppo K13 FPS Graphics Settings Table
Oppo K13 FPS Graphics Settings Table
Setting60 FPS90 FPS120 FPS
Graphics PreferenceBalancedBetter Frame Rate Better Frame Rate / Customize
Graphics QualityBalanced / HDSmoothSmooth
Frame Rate OptionHighUltra Ultra Extreme
Actual FPS Output60 FPS90 FPS120 FPS
Frame Rate AdjustSmart AdjustManual Adjust Manual Adjust
Heating LevelLow Medium High
Battery DrainLow Medium High
Best ForCasual / Long PlayCompetitive Testing / Pro Play

Note:- मैं गेम को 120 FPS सेटिंग पर टेस्ट करने वाला हूँ। इस टेस्ट में Smooth ग्राफ़िक्स और Ultra Extreme फ़्रेम रेट का उपयोग किया जाएगा, ताकि गेम की परफॉर्मेंस, स्टेबिलिटी, हीटिंग और FPS स्टेबिलिटी को सही तरीके से जाँचा जा सके।

ALSO READ:- Realme P4 Pro BGMI FPS Test – 60FPS चलेगा या 90FPS सच जान लो

Oppo K13 FPS in BGMI Real Gameplay Experience Test

TDM Mode FPS Performance Test

Oppo K13 TDM Mode FPS Performance Test

Oppo K13 में BGMI का TDM मोड खेलते समय मुझे लगभग 110 FPS की परफॉर्मेंस देखने को मिली। फोन 120 FPS को पूरी तरह से मेंटेन नहीं कर पाया, लेकिन गेमप्ले काफी स्मूद रहा। किसी भी तरह का लैग या स्टटर महसूस नहीं हुआ।

Full Map Gameplay FPS Performance Test

Oppo K13 Full Map Gameplay FPS Performance Test

फुल मैप गेमप्ले के दौरान Oppo K13 ने लगभग 110 से 115 FPS की परफॉर्मेंस दी। ओपन एरिया में गेम स्मूद चलता है और फ्रेम रेट काफी हद तक स्टेबल रहता है। नॉर्मल मूवमेंट और फाइटिंग के दौरान एक्सपीरियंस अच्छा और फ्लूइड रहता है।

Jump & String Area FPS Drop

जब आप Plane से जंप करते हो तब FPS में ड्रॉप देखने को मिलता है। FPS कुछ समय के लिए 80 से 90 तक गिर जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से स्टेबल होकर मेंटेन हो जाता है।

Heavy Fight Performance

हैवी फाइट्स के दौरान Oppo K13 में FPS ड्रॉप देखने को मिला। ऐसी सिचुएशन में एवरेज FPS करीब 100 रहा, जबकि सबसे ज्यादा ड्रॉप 40 से 50 FPS तक गया, खासकर जब एक ही जगह पर बहुत ज्यादा प्लेयर मौजूद होते हैं।

Frame Drop & Event Fights

जब एक साथ कई दुश्मनों से फाइट होती है या किसी इवेंट एरिया में लड़ाई होती है, तब फोन 10 से 15 या कभी 20 FPS का ड्रॉप दिखाता है। हालांकि इसके बावजूद गेम लैग या फ्रीज़ जैसा महसूस नहीं होता।

Gaming Features & Experience

Oppo K13 में gyroscope और dual speaker दोनों ही बहुत अच्छे से काम करते हैं। गेम खेलते समय gyroscope fast और accurate response देता है, किसी भी तरह की स्लोनेस महसूस नहीं होती। Dual speaker का sound काफ़ी loud और clear है, जिससे footsteps और gun sound अच्छे से सुनाई देते हैं। फोन में मिलने वाली कूलिंग सिस्टम लंबी गेमिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करती है। साथ ही touch response बेहद smooth और fast है, जो overall gaming experience को और बेहतर बनाता है।

ALSO READ:- Realme Narzo 90 BGMI FPS Test – 60FPS या 90FPS Lag है या नहीं

क्या Oppo K13 BGMI खेलने के लिए सही है

अगर आप BGMI में 120 FPS का टेस्ट और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Oppo K13 ठीक-ठाक परफॉर्म करता है। यह फोन 120 FPS को पूरी तरह से मेंटेन नहीं कर पाता, लेकिन गेमप्ले के दौरान 110 से 115 FPS तक की स्मूद परफॉर्मेंस देता है। हल्के-फुल्के FPS ड्रॉप के बावजूद गेम लैग-फ्री और स्मूद महसूस होता है, जिससे यह फोन डेली और सेमी-कॉम्पिटिटिव गेमिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।

ALSO READ

iQOO 13 BGMI 120FPS Test – गेमिंग में देगा असली मॉन्स्टर वाला मज़ा

Realme 15x 5G BGMI 120FPS Test – क्या ये है गेमर्स का असली Monster

Disclaimer:- BGMI की FPS परफॉर्मेंस गेम अपडेट, डिवाइस का तापमान और ग्राफ़िक्स सेटिंग्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अलग परिस्थितियों में गेमप्ले का अनुभव बदल सकता है।

Exit mobile version