Realme P4 5G FPS Test उन BGMI players के लिए अहम है जो 90 FPS gaming की उम्मीद करते हैं। BGMI में यह phone smooth gameplay तो देता है, लेकिन 90 FPS पर stable performance क्यों नहीं मिलती, यह सवाल कई users के मन में है। इस article में हम graphics support, FPS limit, और real gameplay experience को आसान भाषा में समझेंगे।
Realme P4 5G BGMI Graphics & FPS Support
नीचे दी गई table से साफ पता चलता है कि Realme P4 5G FPS test में BGMI कौन-कौन सी graphics और FPS settings support करता है
| Graphics Setting | FPS Support |
|---|---|
| Smooth + Extreme | 60 FPS |
| Balanced | 40 FPS |
| HD | 30 FPS |
| HDR | 30 FPS |
| 90FPS Support | Yes |
Note:- इस फोन में 90FPS unlock मिलते हैं, और आज मैं 90 FPS ग्राफ़िक्स सेटिंग पर इसका BGMI टेस्ट करने वाला हूँ।
Realme P4 5G BGMI Real Gameplay Test
Normal Gameplay Performance:- Normal gameplay के दौरान इस फोन में 60 से 70 FPS तक की gaming performance देखने को मिलती है। अगर आप solo या duo मैच खेल रहे हैं, तो gameplay काफी smooth रहता है। इस दौरान ज्यादा FPS drop देखने को नहीं मिलता और overall performance stable बनी रहती है।
Event Fight में FPS Performance:- Event fights के समय, जब ज्यादा players एक साथ होते हैं, तब FPS drop देखने को मिलता है। ऐसे scenarios में FPS लगभग 50 से 55 तक गिर जाता है। इसके बावजूद फोन playable performance देता है, लेकिन heavy fights में FPS stability थोड़ी कम हो जाती है।
Landing Time FPS Drop:- Match के शुरू में landing के समय भी FPS drop देखने को मिलता है। इस दौरान FPS 60 से 70 के बीच गिर सकता है। हालांकि, landing के कुछ समय बाद फोन फिर से FPS को maintain कर लेता है और gameplay दोबारा smooth हो जाता है।
Frame Drop और 90FPS Stability:- Frame drop की बात करें तो इस फोन में continuous 90FPS gaming देखने को नहीं मिलती। गेमप्ले के दौरान FPS में occasional drop आता रहता है। यानी 90FPS unlock होने के बावजूद, पूरी तरह stable और consistent 90FPS performance maintain नहीं हो पाती।
Touch response, gyroscope, और overall smoothness की बात करें तो ये सभी चीज़ें इस फोन में काफ़ी अच्छी तरह काम करती हैं। Gaming के दौरान touch input fast और responsive महसूस होता है, जिससे controls में कोई दिक्कत नहीं आती। Gyroscope भी accurate तरीके से काम करता है और aiming में मदद करता है। Phone की smoothness normal gameplay में बनी रहती है। इसके अलावा speakers भी काफ़ी अच्छे और loud हैं, जिससे gaming और video experience के दौरान sound clear और powerful सुनाई देता है।
Overall gaming performance:- की बात करें तो इस फोन की performance normal ही मानी जाएगी, ज्यादा खास नहीं है। इसमें 90FPS अनलॉक तो है, लेकिन गेमिंग के दौरान वैसी स्टेबल परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिलती और FPS ड्रॉप होते रहते हैं। अगर आप एक normal user हैं और रोज़ लगभग 1 घंटे तक casual gaming करना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए ठीक है। लेकिन अगर आप एक प्रो गेमर हैं, तो यह फोन आपके लिए सही विकल्प नहीं है।
क्या Realme P4 5G BGMI खेलने के लिए सही है
अगर BGMI गेमिंग की बात करें, तो यह फोन एक नॉर्मल गेमिंग फोन है। इसमें 90 FPS stable gaming performance नहीं मिलती और गेमप्ले के दौरान FPS ड्रॉप देखने को मिलते हैं। अगर आप एक normal gamer हैं और कुछ घंटों तक casual BGMI gaming करना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए ठीक है। लेकिन अगर आप एक pro या competitive gamer हैं, तो यह फोन आपके लिए सही option नहीं माना जा सकता।
ALSO READ
Realme Narzo 90 BGMI FPS Test – 60FPS या 90FPS Lag है या नहीं
Poco X7 Pro BGMI 120 FPS Test – Smooth Gameplay मिलता है या Lag
Disclaimer:- BGMI में FPS performance game updates, device temperature, और graphics settings के अनुसार बदल सकती है। Real gameplay experience हर user के लिए अलग हो सकता है और actual results usage पर depend करते हैं।