क्या आपको भी एक ऐसा फोन चाहिए जो कम दाम में बढ़िया बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस दे? तो फिर आपके लिए आ गया है Redmi Note 14 SE, जो शायद आपकी लिस्ट में जरूर होगा। लेकिन सवाल ये है – क्या ये फोन वाकई इतना अच्छा है जितना दिखता है? इस Redmi Note 14 SE रिव्यू में हम बात करेंगे इसकी 5100mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर की। जानेंगे कि ये फोन डेली के काम, गेमिंग और बैटरी बैकअप में कितना दमदार है। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह रिव्यू जरूर पढ़ें।

1. Redmi Note 14 SE Battery Features
अगर आप सोच रहे हो कि Redmi Note 14 SE की बैटरी रोज़ के काम में कैसी चलेगी, तो ये टेस्ट आपके लिए है। मैंने इस फोन को पूरे दिन यूज़ किया—गेम खेले, वीडियो देखे, सोशल मीडिया चलाया और थोड़ा कैमरा भी यूज़ किया—ताकि पता चले इसकी बैटरी सच में कितनी चलती है। इसमें आपको मिलती है 5110mAh की बैटरी और साथ में 45W फास्ट चार्जिंग, जो सुनने में तो बढ़िया लगता है, लेकिन असल में परफॉर्मेंस कैसी है, वो अब देखते हैं। चलो शुरू करते हैं Redmi Note 14 SE का बैटरी टेस्ट—बिना घुमा-फिराकर, सीधे पॉइंट पर। मैंने सुबह बैटरी को 100% चार्ज करके यूज़ किया। 1 घंटे BGMI खेलने में 18% बैटरी गई, 2 घंटे YouTube में 12%, और बाकी Instagram, WhatsApp, ब्राउज़िंग वगैरह में शाम तक बैटरी 14% बची थी। फोन ने आराम से 8-9 घंटे तक स्क्रीन ऑन टाइम दिया, जो एक दिन के लिए काफी अच्छा है। 45W चार्जिंग से फोन को 0 से 100% तक चार्ज करने में लगभग 1 घंटा 5 मिनट लगे। कुल मिलाकर, Redmi Note 14 SE की बैटरी न तो जल्दी खत्म होती है, न ही चार्जिंग स्लो है—डेली यूज़ के लिए एकदम सही है।

Battery Features | Details |
---|---|
Full Charge Start Time | 100% (Morning) |
1 Hour BGMI Gaming | 18% battery used |
2 Hours YouTube | 12% battery used |
Social Media + Browsing | Approx. 30-35% battery used |
Battery Left in Evening | 14% remaining |
Total Screen-On Time | 8–9 hours |
Charging Speed (0 to 100%) | Around 1 hour 5 minutes with 45W fast charging |
2. Redmi Note 14 SE Display Features
Redmi Note 14 SE की डिस्प्ले पहली नजर में ही अच्छी लगती है। इसमें आपको 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो वीडियो देखने या गेम खेलने का मजा दोगुना कर देती है। इसका 1080 x 2400 पिक्सेल रेजोल्यूशन और 395 ppi पिक्सेल डेंसिटी काफी शार्प और क्लियर विजुअल देती है। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट की वजह से कलर और कॉन्ट्रास्ट भी काफी बढ़िया दिखते हैं। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे आपकी स्क्रॉलिंग और मूवमेंट एकदम स्मूद हो जाएगी। साथ ही 2160Hz Instantaneous Touch Sample Rate और 240Hz Touch Sampling Rate से टच रिस्पॉन्स भी बहुत फास्ट मिलता है। स्क्रीन को बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 भी दिया गया है। जोकि स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है
Features | Details |
---|---|
Display Size | 6.67 inch |
Resolution | 1080 x 2400 pixels |
Pixel Density | 395 ppi |
Refresh Rate | 120Hz |
Touch Sampling Rate | 240Hz |
Instantaneous Touch Sample Rate | 2160Hz |
Display Technologies | Dolby Vision, HDR10+ |
Display Protection | Corning Gorilla Glass 5 |
Overall Display Quality | Sharp, smooth, and vibrant visuals |
3. Redmi Note 14 SE Ram And Storage
अगर आप फोन में स्टोरेज और रैम को लेकर सोच रहे हैं, तो Redmi Note 14 SE इस मामले में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। इसमें आपको 6GB RAM मिलती है, जो डेली के काम जैसे ऐप्स चलाना, सोशल मीडिया या हल्की गेमिंग के लिए काफी अच्छी है। इसके साथ 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है, जो ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स रखने के लिए ठीक है। अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए तो इसमें हाइब्रिड स्लॉट भी है, जिससे आप 1TB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। हालाँकि, मेमोरी कार्ड लगाने पर सिम स्लॉट की कमी पड़ सकती है, तो थोड़ा सोचकर इस्तेमाल करना पड़ेगा। कुल मिलाकर स्टोरेज और रैम का बैलेंस सही कहा जा सकता है। जोकि आपके लिये काफी उसेफुल्ल होगा
Features | Details |
---|---|
RAM | 6GB |
Internal Storage | 128GB |
Expandable Storage | Yes, up to 1TB (Hybrid Slot) |
Memory Card Type | microSD (Shared with SIM Slot) |
Performance for Daily Use | Good for apps, social media, light gaming |
Storage Usefulness | Enough for photos, videos, and apps |
Overall Storage Rating | Balanced and practical |
4. Redmi Note 14 SE Camera Features
अगर आप कैमरा पसंद करते हैं और सोच रहे हैं कि Redmi Note 14 SE की फोटो और वीडियो क्वालिटी कैसी है, तो ये जानना जरूरी है कि इसमें आपको (50 MP + 8 MP + 2 MP Triple Rear Camera with OIS) सेटअप दिया गया है। जो कैमरा नॉर्मल डे-लाइट में अच्छी फोटो खींचता है और OIS की मदद से वीडियो भी थोड़ा स्टेबल रहता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इसमें आप (1080p @ 30 fps FHD वीडियो रिकॉर्डिंग) कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो के लिए आपको यहाँ पर (20MP Front Camera) मिलता है; अगर लाइट अच्छी हो तो ठीक-ठाक फोटो खींच लेता है। कैमरा में (Sony LYT-600) सेंसर भी दिया गया है, जिससे फोटो की डिटेलिंग और बेहतर हो जाती है। कूल मिलकर बात ये है कि इस फोन से आप ठीक-ठाक फोटो खींच सकते हो।
Features | Details |
---|---|
Rear Camera Setup | 50MP + 8MP + 2MP Triple Camera with OIS |
Rear Camera Performance | Good in daylight, stable videos with OIS |
Video Recording | 1080p @ 30fps FHD |
Front Camera | 20MP |
Front Camera Performance | Decent selfies in good lighting |
Camera Sensor | Sony LYT-600 |
Overall Camera Quality | Suitable for casual photography and video recording |
5. Redmi Note 14 SE Processor Features
अगर आप सोच रहे हो कि Redmi Note 14 SE की परफॉर्मेंस कैसी है, तो चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं। इस फोन में आपको Mediatek Dimensity 7025 दिया गया है, जो डेली के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए बढ़िया चलता है। प्रोसेसर की स्पीड 2.5 GHz है, और यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिससे ऐप्स स्मूद चलती हैं और मल्टीटास्किंग में भी दिक्कत नहीं आती। अगर आप भारी गेम्स जैसे BGMI या COD खेलते हैं तो मिडियम सेटिंग्स पर ठीक परफॉर्म देता है। फोन ज्यादा हीट नहीं होता और न ही लैग करता है। कुल मिलाकर, परफॉर्मेंस इस बजट में एकदम सही बैलेंस में मिलती है।
Features | Details |
---|---|
Processor | MediaTek Dimensity 7025 |
CPU Speed | 2.5 GHz Octa-Core |
Daily Use Performance | Smooth for social media, browsing & video streaming |
Gaming Performance | Decent on medium settings (BGMI, COD) |
Multitasking | Good, apps switch smoothly |
Heating Issue | Minimal heating during usage |
Lag/Performance Drops | Rare, works stable in normal usage |
Overall Performance Rating | Balanced and reliable for budget users |
6. Redmi Note 14 SE Sensor Features
Sensor | Available |
---|---|
Proximity Sensor | Yes |
Ambient Light Sensor | Yes |
Accelerometer | Yes |
E-Compass | Yes |
Gyroscope | Yes |
In-Display Fingerprint Sensor | Yes |
IR Remote Control | Yes |
7. Redmi Note 14 SE Connectivity Features
Connectivity Features | Details |
---|---|
GPRS | Yes |
EDGE | Yes |
3G | Yes |
4G | Yes |
5G | Yes |
5G Bands | 5G SA: n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78, 5G NSA: n1/n3/n40/n78 |
VoLTE | Yes, Dual Stand-By |
WiFi | Yes, with WiFi hotspot |
WiFi Version | WiFi 5, Supports 2.4 GHz and 5 GHz Dual Band |
Bluetooth | Yes, v5.3, A2DP, LE |
USB | Yes, USB-C v2.0 |
USB Features | USB On-The-Go, USB Charging |
IR Blaster | Yes |
8. Redmi Note 14 SE All Features
Features | Details |
---|---|
Display | 6.67 AMOLED, 120Hz Refresh Rate, 240Hz Touch Sampling, 2100 nits Brightness |
Processor | MediaTek Dimensity 7025 Ultra, Octa Core, 2.5GHz |
RAM & Storage | 6GB RAM, 128GB Storage, UFS 2.2, Expandable up to 1TB (Hybrid Slot) |
Rear Camera | 50MP + 8MP + 2MP Triple Camera, OIS, Sony LYT-600 Sensor |
Front Camera | 20MP with Screen Flash, Punch Hole Design |
Video Recording | 1080p @ 30fps (Rear & Front) |
Battery | 5110mAh, 45W Fast Charging, Reverse Charging |
OS & UI | Android v15, HyperOS |
Connectivity | 5G, 4G, VoLTE, WiFi 5 (Dual Band), Bluetooth v5.3, USB-C, IR Blaster |
Security | In-Display Fingerprint Sensor, Face Unlock |
Audio & Port | 3.5mm Headphone Jack, Dolby Support, FM Radio |
Build Quality | Corning Gorilla Glass 5, IP64 Rating (Splash & Dust Resistant) |

9. Redmi Note 14 SE Price in India
क्या आप जानना चाहते हैं कि Redmi Note 14 SE की कीमत कितनी है? तो चलिए आपको बताते हैं इस फोन का प्राइस भारत में सिर्फ ₹14,999 रखा गया है, जो इसे मिड-रेंज बजट में एक दमदार ऑप्शन बनाता है। फिलहाल इसका एक ही वैरिएंट आता है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में अच्छी परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी दे, तो ये ₹14,999 रुपये की कीमत में काफी बढ़िया डील है। इस प्राइस रेंज में इससे अच्छा फीचर-पैक्ड फोन मिलना थोड़ा मुश्किल है।
10. Redmi Note 14 SE Launch Date in India
क्या आप जानना चाहते हैं कि यह फोन भारत में कब लॉन्च हो रहा है? तो आपको जानकर खुशी होगी कि Redmi Note 14 SE की लॉन्च डेट 28 जुलाई 2025 तय की गई है। यानी अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। यह फोन उसी दिन से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप एक नया और दमदार फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इसकी रिलीज़ डेट को अपने कैलेंडर में जरूर नोट कर लें। भारत में इस फोन को लेकर काफी चर्चा है, और लॉन्च के दिन काफी डिमांड भी देखने को मिल सकती है।
ALSO READ
Redmi Note 15 Pro BGMI Test – 90 FPS गेमिंग का सच हिंदी में रिव्यू
iQOO Z10R Free Fire Test: क्या 120FPS वाकई मिलता है? हिंदी रिव्यू
Top 10 8GB RAM वाले सस्ते Gaming Phones 2025 – गेमर्स के लिए बेस्ट चॉइस
FAQ
1. Redmi Note 14 SE की कीमत कितनी है भारत में?
इसकी शुरुआती कीमत ₹14,999 रुपये है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बढ़िया चॉइस बनाता है।
2. क्या इसमें 5G सपोर्ट है?
हाँ, यह फोन फुल 5G सपोर्ट करता है और कई सारे बैंड्स को सपोर्ट करता है (SA और NSA दोनों)।
3. इस फोन की लॉन्च डेट क्या है?
28 जुलाई 2025 को इसे भारत में ऑफिशियली लॉन्च किया गया है।
4. क्या फोन में गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस मिलेगा?
बिलकुल, MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले के साथ गेमिंग स्मूद रहती है, खासकर BGMI जैसी गेम्स पर।
5. क्या इसमें SD कार्ड लगता है?
हाँ, इसमें हाइब्रिड स्लॉट है, जिसमें आप मेमोरी कार्ड (1TB तक) या दूसरा सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. क्या इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है?
हाँ, आपको इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों मिलते हैं।
Disclaimer
यह कंटेंट सिर्फ जानकारी देने के लिए है। Redmi Note 14 SE फोन की असली परफॉर्मेंस इस्तेमाल करने के तरीके, गेमिंग सेटिंग्स और टेस्टिंग कंडीशन पर निर्भर कर सकती है। हमने जो भी स्पेसिफिकेशन या फीचर बताए हैं, वो कंपनी की जानकारी के आधार पर हैं और समय के साथ बदल सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले खुद भी जांच जरूर करें।